इस सीरीज को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇

      

 Latest Podcast Discussion

Click to this Banner for Listen


 

Language

Wednesday, September 23, 2020

What is the concept and meaning of peace and education

PEACE AND EDUCATION

INTRODUCTION:-

* PEACE- हिन्दी शब्द शांति का अँग्रेजी रूपान्तरण PEACE हैं, जिसे अलग –अलग भाषाओं में भिन्न भिन्न नामों से पुकारा जाता हैं, जिसका अर्थ इस बात की ओर संकेत करता हैं की बिना किसी अवरोध आशंका एवं अविश्वास के सुखद एवं एकाग्रता के साथ सभी क्रिया सम्पन्न हो । 

* Religious believe and peace

 (शांति और धार्मिक विश्वास)

संसार के सभी धर्म शांति का संदेश देते हैं, तथा मानव के सुखमयी आदर्श जीवन की शांतिपूर्ण व्यवस्था मे विश्वास रखते हैं। 

* According to yaurveda (यजुर्वेद के अनुसार) :- शान्ति मानव के अन्तःकरण मे ही हैं, पृथ्वी,आकाश, वातावरण, मे शान्ति तथा पूरे ब्रह्मांड में शान्ति तभी व्याप्त हो सकती हैं,जब मानव मस्तिष्क में शान्ति व्याप्त हो, शान्ति के लिए हर समय, हर जगह, व्याप्त एवं पर्याप्त हैं। 

* Valmiki Ramayan:- A superior leaving does not render evil for evil. This is a maxim one should observe one, one should never harm the wicked or the good or even towards those, who enjoy injuring other or cruel deeds, who is with one fault.

 * ऋग्वेद के अनुसार :- अत्यन्त फैले हुये तेज से युक्त सूर्योदय हम सभी के लिए शांतिदायक हो, चारो दिशाएँ हमारे लिए शान्ति देने वाले हो।

इस्लाम धर्म की स्थापना भी इसी अवधारण पर आधारित हैं जहाँ सब की सलामती एवं सद्भावना स्थापित हों।



Meaning of Peace

(शान्ति के अर्थ)

General Meaning of peace (शान्ति का सामान्य अर्थ):- 

साधारण रूप से शान्ति से तात्पर्य एसी परिस्थिति से हैं जिसमे किसी प्रकार का युद्ध न हो, जीवन के करी बिना किसी अवरोध के सम्पन्न हो, आर्थिक, सामाजिक, एवं मानसिक रूप से संतुष्टि की प्राप्ति हो एवं जन साधारण मे सुरक्षा की भावना व्याप्त हो।

      Social meaning of peace (शांति का सामाजिक अर्थ):-

शान्ति के सामाजिक अर्थ से तात्पर्य समाज के सभी नागरिक सामाज के सभी नियमों का पालन करते हुये अपनी आवश्यकता की पूर्ति एवं समस्या का सामाधान करता हैं। सुखमई जीवन व्यतित करने एवं बंधुता की भावना हो तभी सबकी व्यक्तिगत पहचान एवं सम्मान हो।

Psychological Meaning of Peace (शान्ति का मनोवैज्ञानिक अर्थ):-

शान्ति वह मानो-शारीरिक अवस्था हैं जहाँ व्यक्ति अपने संवेगों को नियमित करता हुआ, कुंठा से मुक्त अपनी आवश्यकता का संतोषजंक निस्पादन करता हुआ वातावरण मे उचित व्यवहार कर उत्तम समायोजन स्थापित कर सके।

National meaning of peace (शांति का राष्ट्रीय अर्थ):-

शांति के राष्ट्रीय अर्थ से तात्पर्य, देश मे रहने वाले सभी समुदाय, संप्रदाय, धर्म, जाती, भाषा एवं प्रांत के सदस्य आपस मे सहयोग, सहकारिता, सहभागिता एवं भाईचारा की भावना से प्रोत राष्ट्रहित में क्रियाशील हो तथा सबकी उन्नति तथा विकास की समान सम्भावना व्याप्त हो।

International Meaning of peace (शांति का अंतर्राष्ट्रीय अर्थ):- 

शान्ति के अंतर्राष्ट्रीय अर्थ से तात्पर्य विश्व के सभी देशों के बीच कुंठा एवं युद्ध की समाप्ती कर अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना सहयोग की भावना को विकसित कर वसुदैव कुटुंम्बकम  की भावना को स्थापित किया जा सके।

Educational Meaning of Peace (शान्ति का शैक्षिक अर्थ):-

शिक्षा का मुख्य उद्येश्य देश व्यक्ति तथा समाज को सही दिशा में उन्नति की ओर ले जाना। व्यक्ति के नैतिक, चारित्रिक, आथिक, सामाजिक, राजनैतिक मूल्यों का विकास कर समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाना हैं, ऐसे मे शान्ति से तात्पर्य ऐसी अवस्था से हैं, जहाँ व्यक्ति समाजिक प्राणी के रूप मे सभी मूल्यों को स्थापित करता हुआ संतोष जनक जीवन व्यतित कर सके एवं अपने अधिकारों को प्राप्त करता हुआ कुशलता पूर्वक कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर सकें।


Peace as a Dynamic Social Reality

(शान्ति एक गत्यात्मक सामाजिक वास्तविकता के रूप में )

शान्ति एक समाजिक वास्तविकता हैं, जो समाजिक परिवर्तन समस्या आवश्यकता एवं उत्पन्न परिस्थिति के आधार पर गत्यात्मक रहती हैं, अर्थात इनमे बदलाव की गुंजाइश बनी रहती हैं। व्यक्तिगत सामाजिक एवं राष्ट्रीय परिस्थितियों मे बदलाव के कारण संतोष एवं शान्ति की अवधारण में समय समय पर परिवर्तन होते हैं एवं एक परिस्थिति मे शान्ति की प्राप्ति के उपरांत दूसरी परिस्थिति शान्ति की आवश्यकता एवं उसके स्तर में गतिशीलन देखा जा सकता हैं।

Dynamic Aspect of Social Peace 

01. सामाजिक शान्ति 

02. आर्थिक शान्ति 

03. धार्मिक शान्ति

04. राजनैतिक शान्ति

05. मानसिक शान्ति

06. राष्ट्रीय शान्ति 

उपरोक्त सभी आयामों मे गत्यात्मक पायी जाती हैं जो शान्ति की अवधारण को गत्यात्मक स्वरूप प्रदान करती हैं।


No comments:

Post a Comment

"Attention viewers: Kindly note that any comments made here are subject to community guidelines and moderation. Let's keep the conversation respectful and constructive. Do not add any link in comments. We are also Reviewing all comments for Publishing. Thank you for your cooperation!"

POPULAR TOPIC

LATEST VIDEO